Sunday, January 18, 2026
21.1 C
Ranchi

ग्रीस पोल प्रतियोगिता के साथ आनंद मेले का हुआ रंगीन समापन

Anand Mela Concludes with Colourful Celebrations : रांची के जैप वन मैदान में आयोजित चार दिवसीय आनंद मेले का समापन ग्रीस पोल प्रतियोगिता (Greece Pole Contest) के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

मेले के अंतिम दिन लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। समापन अवसर पर कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी एस. कार्तिक और SSP राकेश रंजन शामिल हुए। दोनों अतिथियों का स्वागत नेपाल की पारंपरिक ढाका टोपी, अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर किया गया।

ग्रीस पोल देखने उमड़ी भीड़, बच्चों में दिखा खास उत्साह

ग्रीस पोल प्रतियोगिता को देखने के लिए दोपहर से ही जैप वन मैदान में लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी थी। जैसे-जैसे प्रतियोगिता शुरू हुई, पोल के चारों ओर दर्शकों की संख्या बढ़ती गई।

सैकड़ों दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। छोटे बच्चे भी खुशी से उछलते-कूदते नजर आए और पूरे मन से प्रतियोगिता का आनंद लेते दिखे।

इस वर्ष प्रतियोगिता में Gorkha Boys, Line Boys और बंदे ग्रुप की तीन टीमों ने हिस्सा लिया। पहले राउंड में सभी टीमों को दो-दो मिनट का समय दिया गया।

दूसरे राउंड में दो-दो खिलाड़ियों को डेढ़ मिनट मिला, जबकि तीसरे राउंड में तीन-तीन खिलाड़ियों को तीस सेकंड में पोल चढ़ने की चुनौती दी गई।

कड़ी टक्कर के बाद गोरखा ब्वॉयज बनी विजेता टीम

ग्रीस लगे पोल पर चढ़ना आसान नहीं था। खिलाड़ी बार-बार फिसलकर नीचे गिरते रहे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। दर्शकों की तालियां और उत्साह खिलाड़ियों के लिए हौसले का काम कर रही थीं।

मुकाबले को और रोमांचक बनाने के लिए अंत में समय सीमा 30 से बढ़ाकर 45 सेकंड कर दी गई।

कड़ी मेहनत और टीमवर्क के दम पर गोरखा ब्वॉयज ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की।

विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 25 किलो का बकरा और 10 किलो फल भेंट किए गए। ग्रीस पोल प्रतियोगिता के साथ आनंद मेले का समापन खुशी, रोमांच और यादगार पलों के साथ हुआ।

Hot this week

फोन पर धमकी से हड़कंप , कड़िया मुंडा से अज्ञात लोगों ने मांगी रंगदारी

Ranchi/Khunti : भाजपा के वरिष्ठ नेता और लोकसभा के...

रिम्स में न्यूरोसर्जरी की नई शुरुआत, हाई-टेक माइक्रोस्कोप से हुई सफल ब्रेन सर्जरी

Ranchi: रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के...

हेसल जदुरा जतरा में उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति और एकजुटता का दिया गया संदेश

Ranchi : केंद्रीय सरना संघर्ष समिति और हेसल सरना...

Topics

रिम्स में न्यूरोसर्जरी की नई शुरुआत, हाई-टेक माइक्रोस्कोप से हुई सफल ब्रेन सर्जरी

Ranchi: रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के...

लापता अंश और अंशिका की तलाश तेज, एसएसपी कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक

Ranchi : राजधानी रांची के धुर्वा इलाके के मौसीबाड़ी...

बूटी मोड़ में अतिक्रमण पर सख्ती, नगर निगम ने चलाया हटाओ अभियान

Encroachment Removal Campaign: रांची के बूटी मोड़ इलाके में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img