Rural SP Ranchi : रांची में शनिवार को IPS अधिकारी गौरव गोस्वामी ने नए रूरल SP के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे पतरातू में SDPO के पद पर कार्यरत थे।
पद संभालने के बाद Gaurav Goswami ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले अपराधों का गहराई से विश्लेषण किया जाएगा। इसके आधार पर अपराध के हॉटस्पॉट चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी, ताकि गांवों को सुरक्षित बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि Policing को मजबूत करने के लिए आंकड़ों का अध्ययन किया जाएगा। उनका लक्ष्य है कि ग्रामीण इलाकों में अपराध के ग्राफ को कम किया जाए और लोगों को सुरक्षित माहौल मिले।
नए ग्रामीण SP ने यह भी कहा कि पूर्व ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर द्वारा किए गए अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
गौरतलब है कि झारखंड में हाल ही में बड़े स्तर पर IPS अधिकारियों का तबादला किया गया है। इसी क्रम में प्रवीन पुष्कर को देवघर का नया SP बनाया गया है, जबकि उनकी जगह गौरव गोस्वामी को रांची ग्रामीण SP की जिम्मेदारी दी गई है।

