वैश्विक तनाव से सर्राफा बाजार प्रभावित, अक्षय तृतीया पर भी खरीदारी सुस्त

Akshaya Tritiya 2026 : ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का सीधा असर सर्राफा बाजार (Bullion Market) पर दिखाई दे रहा है। सोना-चांदी के दामों में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव ने ग्राहकों को असमंजस में डाल दिया है।

इस स्थिति का असर इस साल के अक्षय तृतीया पर्व पर भी साफ दिख रहा है। आमतौर पर इस मौके से एक सप्ताह पहले ही ज्वेलरी दुकानों में Booking शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार बाजार में खरीदारी काफी कमजोर रही है।

रांची के एक बड़े Jewelery कारोबारी जेडी सोनी के अनुसार, इस साल स्थिति काफी खराब है। उनके मुताबिक पिछले साल की तुलना में इस बार बुकिंग 10 प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने बताया कि सोने-चांदी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी और वैश्विक अनिश्चितता के कारण ग्राहक खरीदारी से बच रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले साल अक्षय तृतीया पर जो सोना करीब 8,000 रुपये प्रति ग्राम बिक रहा था, वही इस साल लगभग 14,500 रुपये प्रति ग्राम तक पहुंच गया है। यानी कीमतों में 75 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

लगातार बदलते दामों के कारण बाजार में भी भ्रम की स्थिति है। ग्राहक अब महंगे आभूषणों की जगह हल्के और कम कैरेट वाले सोने की ओर रुख कर रहे हैं। बाजार में 8, 9, 14, 18 और 22 कैरेट के गहने उपलब्ध हैं, जिनमें 9 और 14 कैरेट की मांग ज्यादा है।

महंगाई बढ़ने से ग्राहकों के लिए गहनों की चमक फीकी पड़ती नजर आ रही है। हालांकि, कारोबारियों को उम्मीद है कि अक्षय तृतीया दो दिनों तक 19 और 20 अप्रैल को होने के कारण कुछ हद तक खरीदारी बढ़ सकती है।

अक्षय तृतीया का शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को है। खरीदारी का शुभ मुहूर्त 19 अप्रैल सुबह 10:49 बजे से शुरू होकर 20 अप्रैल सुबह 7:49 बजे तक रहेगा। इस दौरान लोग शुभ खरीदारी कर सकते हैं।

आज के दाम (रांची में)

आज 18 अप्रैल को Gold and Silver के भाव ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

* 24 कैरेट सोना: लगभग ₹1,51,310 से ₹1,60,836 प्रति 10 ग्राम
* 22 कैरेट सोना: लगभग ₹1,42,804 से ₹1,48,172 प्रति 10 ग्राम
* चांदी: लगभग ₹2,65,000 प्रति किलोग्राम

बाजार फिलहाल अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है और ग्राहकों की खरीदारी का रुझान भी कमजोर बना हुआ है।

Hot this week

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...

Topics

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img