Bharat Gaurav Train : भारतीय रेलवे ने अपनी ‘भारत गौरव’ पहल के तहत एक विशेष तीर्थ यात्रा ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। यह 11 दिनों की यात्रा 9 मई से शुरू होकर 19 मई तक चलेगी। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का सरल और सुव्यवस्थित अनुभव देना है।
यह विशेष यात्रा पुरी–गंगासागर–अयोध्या धाम सर्किट (Puri-Gangasagar-Ayodhya Dham Circuit) पर आधारित होगी। यात्रा की शुरुआत श्री गंगानगर से होगी। ट्रेन रास्ते में हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, जयपुर, भरतपुर, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी और कानपुर जैसे कई स्टेशनों से श्रद्धालुओं को जोड़ेगी।
तीर्थ स्थलों का विस्तृत मार्ग
यात्रा की शुरुआत ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर से होगी, जो चार धामों में से एक है। इसके बाद यात्री गंगासागर जाएंगे, जहां गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है। इसे पवित्र संगम माना जाता है।
इसके बाद यात्रा कोलकाता के कालीघाट मंदिर, झारखंड के बैद्यनाथ धाम और बिहार के गया स्थित विष्णुपद मंदिर और महाबोधि मंदिर तक जाएगी। फिर यह Train उत्तर प्रदेश पहुंचेगी, जहां वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती का अनुभव कराया जाएगा।
अंत में यात्रा अयोध्या में समाप्त होगी, जहां श्रद्धालु रामलला के दर्शन करेंगे। यहां पास में हनुमानगढ़ी मंदिर भी प्रमुख आकर्षण रहेगा।
यात्रियों के लिए सुविधाएं और पैकेज
रेलवे के अनुसार इस यात्रा में आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। इसमें Third AC Economy Coach, Bio-Toilet और पेंट्री कार शामिल हैं। यात्रियों के लिए दो श्रेणियां तय की गई हैं—
* स्टैंडर्ड पैकेज: ₹27,890 प्रति व्यक्ति
(नॉन-एसी होटल, नॉन-एसी बस और ट्रेन यात्रा शामिल)
* कम्फर्ट पैकेज: ₹32,065 प्रति व्यक्ति
(एसी होटल, एसी बस और ट्रेन यात्रा शामिल)
यात्रा में यात्रियों को ठहरने की सुविधा, भोजन (नाश्ता, दोपहर और रात का खाना), पीने का पानी, स्थानीय परिवहन और बीमा कवर भी दिया जाएगा। कुछ सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी एलटीसी (LTC) सुविधा का लाभ भी ले सकते हैं।
बुकिंग की प्रक्रिया
इस यात्रा के लिए बुकिंग IRCTC की Website से या जयपुर स्थित IRCTC क्षेत्रीय कार्यालय से की जा सकती है। रेलवे ने कहा है कि यह यात्रा भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों को एक ही यात्रा में जोड़ने का एक अनूठा अवसर है, जिससे श्रद्धालु देश की आध्यात्मिक विरासत का अनुभव कर सकेंगे।

