पाकुड़ में शिक्षकों का धरना, 7 सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Pakur News: झारखंड के पाकुड़ जिले में प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले सैकड़ों शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने 7 सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

धरने में शामिल शिक्षकों ने Grade One से वंचित शिक्षकों को ग्रेड वन और ग्रेड 2 का लाभ देने, साथ ही ग्रेड 3, 4 और 7 के तहत प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति की मांग उठाई। इसके अलावा सेवानिवृत्त शिक्षकों को लाभ देने और पेंशन अदालत का नियमित संचालन भी उनकी प्रमुख मांगों में शामिल रहा।

शिक्षकों ने वेतन और प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं को भी सामने रखा। उन्होंने 2016 से पहले सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन पुनरीक्षण, वार्षिक अवकाश में संशोधन, नए सहायक शिक्षकों के प्रमाण पत्रों (Certificates) का जल्द सत्यापन और कुछ क्षेत्रों में नियमित वेतन भुगतान की मांग की।

प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान सचिव मिथिलेश कुमार सिन्हा ने कहा कि इन मांगों को लेकर पहले ही जिला प्रशासन को जानकारी दी गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग के एक कर्मी की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और जांच की मांग की।

वहीं, जिला Pensioner समाज के अध्यक्ष काशी प्रसाद राम ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक पेंशन के लिए परेशान हैं और कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

Hot this week

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...

Topics

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img