झारखंड में 9,362 सिपाही पदों पर जल्द होगी भर्ती, सरकार ने तेज की प्रक्रिया

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका आने वाला है। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में खाली पदों को भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है। जल्द ही झारखंड पुलिस में 9,362 सिपाहियों की सीधी भर्ती की जाएगी। सीएम हेमंत सोरेन के नेतृत्व में यह पहल की जा रही है, ताकि पुलिस बल में कमी को दूर किया जा सके। इसको लेकर पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग के बीच काम तेजी से चल रहा है।

गृह विभाग को भेजा जा रहा रोस्टर

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मुख्यालय ने सभी खाली पदों का विवरण और आरक्षण रोस्टर तैयार कर लिया है। अब इसे गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जा रहा है। रोस्टर को नियमों के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे भर्ती प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद प्रस्ताव को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) को भेजा जाएगा। उम्मीद है कि आयोग जल्द ही भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी करेगा।

पुलिस बल को मिलेगा मजबूती

इस भर्ती के जरिए जिला पुलिस और विशेष इकाइयों में सिपाहियों की कमी को पूरा किया जाएगा, जिससे राज्य की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

पहले रद्द हो चुकी है भर्ती प्रक्रिया

बता दें कि इससे पहले 4,919 सिपाही पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी हुआ था। इसमें 20 जिलों में 3,799 नियमित और 11 जिलों में 1,120 बैकलॉग पद शामिल थे। इसके लिए 15 जनवरी से 28 फरवरी 2024 तक ऑनलाइन आवेदन भी लिए गए थे। हालांकि, किसी कारण से परीक्षा प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई और भर्ती रद्द कर दी गई थी।

Also Read : रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, चोरी के बाद वारदात

Hot this week

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...

दनुआ घाटी में हादसों के बाद एसपी का निरीक्षण, बढ़ेगी सुरक्षा

Hazaribagh : हजारीबाग के दनुआ घाटी में पिछले 24...

Topics

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img