Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रेडमा ओवरब्रिज पर बाइक रेलिंग से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के आनंद कुमार और मिंशु कुमार के रूप में हुई है। टाउन थाना प्रभारी ज्योतिलाल रजवार ने घटना की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक लेस्लीगंज में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रेडमा ओवरब्रिज पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल भिजवाया। फिलहाल शवों का पोस्टमॉर्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कराया जा रहा है।
Also Read : पहाड़ी मंदिर में बदलेगा प्रबंधन, नई समिति 4 मई को लेगी पदभार
Also Read : प्रसून जोशी बने प्रसार भारती के नए अध्यक्ष
Also Read : सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, एक आरोपी जांच में बेगुनाह, कोर्ट में SIT की जानकारी
Also Read : सिमडेगा के कोलेबिरा में महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन

