Wednesday, January 28, 2026
15.1 C
Ranchi

सर्दी में थकान और आलस से हैं परेशान? दूध में मिलाएं ये चीजें, मिलेगा जबरदस्त एनर्जी

एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर को गर्मी मिलती है और थकान भी कम होती है। दालचीनी (Cinnamon) सूजन कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है।

Milk is a Complete Food : सर्दियों में ठंडा मौसम शरीर को सुस्त बना देता है। हर वक्त थकान, कमजोरी और आलस महसूस होता है और काम करने का मन भी नहीं करता।

ऐसे में अगर आप खुद को फुर्तीला और Active रखना चाहते हैं, तो दूध के साथ कुछ सुपरफूड्स को मिलाकर पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

दूध वैसे ही एक Complete Food माना जाता है, जिसमें शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्व होते हैं।

tired-of-feeling-tired-and-lethargic-this-winter-mix-these-ingredients-into-milk-for-a-burst-of-energy-milk-is-considered-a-complete-food-which-contains-many-nutrients-essential-for-the-body

लेकिन अगर इसमें कुछ खास चीजें मिला ली जाएं, तो इसकी ताकत और भी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी चीजें दूध को बना सकती हैं सुपरफूड।

दूध और दालचीनी, ठंड में देगा गर्माहट और ताकत

एक गिलास गर्म दूध में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पीने से शरीर को गर्मी मिलती है और थकान भी कम होती है। दालचीनी (Cinnamon) सूजन कम करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है।

tired-of-feeling-tired-and-lethargic-this-winter-mix-these-ingredients-into-milk-for-a-burst-of-energy-milk-is-considered-a-complete-food-which-contains-many-nutrients-essential-for-the-body

साथ ही दूध का स्वाद और खुशबू दोनों बेहतर हो जाते हैं, जिससे इसे पीना और भी अच्छा लगता है।

दूध और चिया सीड्स, कमजोरी दूर करने का आसान तरीका

अगर आप जल्दी थक जाते हैं तो दूध में थोड़े से चिया सीड्स मिलाकर जरूर पिएं।

चिया सीड्स में फाइबर, Omega-3 Fatty Acids और जरूरी मिनरल्स होते हैं, जो शरीर को एनर्जी देते हैं। इससे भूख भी Control में रहती है और दिल की सेहत के लिए भी यह अच्छा माना जाता है।

tired-of-feeling-tired-and-lethargic-this-winter-mix-these-ingredients-into-milk-for-a-burst-of-energy-milk-is-considered-a-complete-food-which-contains-many-nutrients-essential-for-the-body

दूध और शहद, इम्युनिटी और ताकत दोनों में फायदा

दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। शहद में Antioxidant और Antibacterial गुण होते हैं, जो सर्दी-जुकाम से बचाने में मदद करते हैं। गले में खराश हो तो भी यह मिश्रण काफी राहत देता है।

स्वाद भले न भाए, फायदे जानकर रोज खाने का करेगा मन

दूध और हल्दी, इम्युनिटी बढ़ाने का देसी नुस्खा

हल्दी वाला दूध तो लगभग हर घर में पिया जाता है। दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पीने से सूजन कम होती है और शरीर की रोगों से लड़ने की ताकत बढ़ती है।

हल्दी में मौजूद Curcumin शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और सर्दियों में बीमार पड़ने से बचाता है।

दूध और आल्मंड बटर, ताकत और पोषण का पावर पैक

अगर आप जल्दी थक जाते हैं या शरीर में कमजोरी रहती है, तो दूध में एक चम्मच Almond Butter मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है।

इसमें Protein, Healthy Fats और Vitamins होते हैं, जो शरीर को ताकत देते हैं और दिल की सेहत के लिए भी अच्छे माने जाते हैं।

Hot this week

Topics

क्या है कौंच बीज और क्यों हो रहा है इतना पॉपुलर?

What is Kaunch Seed : आजकल युवाओं और पुरुषों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img