मेदिनीनगर में अवैध गैस गोदाम में जोरदार धमाका, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Massive Illegal Gas Explosion Occurred : झारखंड में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत के बीच रविवार को मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बैरिया चौक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक अवैध गैस गोदाम में अचानक Cylinder Explosion हो गया।

एक के बाद एक कई धमाकों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। विस्फोट के बाद गोदाम में आग लग गई और चारों ओर घना धुआं फैल गया।

गैस की तेज गंध के बाद हुए धमाके

स्थानीय लोगों के अनुसार बैरिया चौक स्थित उत्कर्ष फाइनेंशियल बैंक के नीचे अजय गुप्ता द्वारा एक भूमिगत गैस गोदाम बनाया गया था। लोगों ने बताया कि काफी देर से वहां से गैस रिसने की तेज गंध आ रही थी। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक जोरदार धमाका हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही मिनटों में तीन से चार तेज धमाके हुए, जिससे आसपास के लोग डरकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। धमाके के बाद गोदाम से आग की लपटें और धुआं उठने लगा।

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

सुरक्षा के लिहाज से बैरिया चौक से सुदना रोड तक कुछ समय के लिए आवाजाही भी बंद कर दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जिससे इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

चार लोग गंभीर रूप से झुलसे

विस्फोट के समय गोदाम के अंदर मौजूद चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। धमाकों के बाद वे किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब हुए।

आसपास के लोगों ने तुरंत विंध्याचल अस्पताल की एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) भेजा। घायलों में धर्मेंद्र सिंह (पांडु मुसा), विक्रम कुमार सिंह (लातेहार गोवा), आलोक कुमार (कुटमू पांडू) और मुकेश कुमार (सुदना) शामिल हैं। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज जारी है।

गैस किल्लत के बीच अवैध भराई की आशंका

पुलिस की शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि राज्य में चल रही गैस किल्लत के कारण यहां अवैध तरीके से सिलेंडरों में गैस भरने का काम किया जा रहा था।

संभव है कि इसी दौरान किसी Cylinder में दबाव बढ़ने से विस्फोट हो गया हो। घायल विक्रम कुमार सिंह ने Media को बताया कि वे खाना बना रहे थे, तभी अचानक सिलेंडर में धमाका हो गया।

पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

घटना की सूचना मिलते ही मेदिनीनगर सदर एसडीपीओ राजीव रंजन और शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह गैस गोदाम अजय गुप्ता का है, जिसकी गैस एजेंसी पांडु के कुटुमू इलाके में बताई जा रही है।

Hot this week

रोहित शर्मा का जन्मदिन आज, ‘हिटमैन’ के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड

New Delhi : भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज...

CISCE ने जारी किए ICSE-ISC 2026 के नतीजे, 99% से ज्यादा छात्र पास

New Delhi : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट...

जमशेदपुर में एयर एंबुलेंस के नाम पर ठगी, मरीज की इलाज के अभाव में मौत

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में साइबर ठगी का...

Topics

CISCE ने जारी किए ICSE-ISC 2026 के नतीजे, 99% से ज्यादा छात्र पास

New Delhi : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट...

जमशेदपुर में एयर एंबुलेंस के नाम पर ठगी, मरीज की इलाज के अभाव में मौत

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में साइबर ठगी का...

जमीन विवाद में हिंसक झड़प, महिलाओं समेत 12 लोग घायल

Giridih : गिरिडीह जिले के घोरथम्भा ओपी क्षेत्र के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img