झारखंड में छात्रों का प्रदर्शन, लाठीचार्ज के विरोध में CM का पुतला फूंका

Jharkhand Student Protest : रांची समेत पूरे झारखंड में छात्रों का गुस्सा देखने को मिला। अखिल झारखंड छात्र संघ (छात्र AJSU) ने विधानसभा के सामने हुए लाठीचार्ज के विरोध में कई जिलों में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

राजधानी रांची में छात्रों ने रांची विश्वविद्यालय (Ranchi University) के मुख्य गेट से अल्बर्ट एक्का चौक तक विरोध मार्च निकाला।

बड़ी संख्या में छात्र इसमें शामिल हुए। अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचकर छात्रों ने मुख्यमंत्री Hemant Soren का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने कहा कि JTET परीक्षा की मांग कर रहे छात्रों और नेता बबलू महतो पर लाठीचार्ज किया जाना गलत है। उन्होंने इसे निंदनीय बताते हुए कहा कि छात्र अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। छात्र संगठन ने दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द JTET परीक्षा की तारीख घोषित नहीं की गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आगे चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Hot this week

कांके थाना प्रभारी निलंबित, बढ़ते अपराध और जमीन विवाद बना कारण

Kanke Police Station in-Charge suspended: राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था...

पाकुड़ में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Youth Dies after Falling From Train: मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Topics

कांके थाना प्रभारी निलंबित, बढ़ते अपराध और जमीन विवाद बना कारण

Kanke Police Station in-Charge suspended: राजधानी क्षेत्र में कानून-व्यवस्था...

पाकुड़ में चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Youth Dies after Falling From Train: मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Jharkhand State Bar Council: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img