‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, तीन दिन में 500 करोड़ के पार पहुंची कमाई

Dhurandhar 2 is a Box Office hit : रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 Box Office पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म ने भारत में 113 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का तीन दिनों का कुल Net Collection339.27 करोड़ रुपये हो गया है।

19 मार्च को Release हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन करीब 96.50 करोड़ रुपये रहा, जिसके बाद Worldwide Collection 501.04 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

dhurandhar-2-box-office-collection-500-crore-ranveer-singh-record-weekend

फिल्म के Collection की बात करें तो पेड प्रीव्यू (बुधवार) से इसकी शुरुआत 43 करोड़ रुपये के साथ हुई थी। इसके बाद गुरुवार को 102.55 करोड़, शुक्रवार को 80.72 करोड़ और शनिवार को 113 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई।

शनिवार को फिल्म ने Record तोड़ प्रदर्शन किया। करीब 20,917 शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी 81.6% रही। हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा 105 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि तेलुगु में 5 करोड़ और तमिल में 2.95 करोड़ रुपये की कमाई हुई।

dhurandhar-2-box-office-collection-500-crore-ranveer-singh-record-weekend

पहले शनिवार की कमाई के मामले में फिल्म ने पुष्पा 2, जवान, बाहुबली 2 और दंगल जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म के पहले पार्ट धुरंधर को भी दर्शकों से जबरदस्त Response मिला था। इसने दुनियाभर में करीब 1307 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

भारत में इसका Gross Collection 1005.85 करोड़ रुपये रहा, जबकि Overseas में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था।

‘धुरंधर 2’ की लगातार शानदार कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कई और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

Hot this week

पाकुड़ में विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, जल संरक्षण का लिया संकल्प

Pakur : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img