असम चुनाव 2026 : JMM ने 21 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की

Ranchi : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुल 21 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, वहीं कुछ अनुभवी नेताओं पर भी भरोसा जताया गया है। JMM ने इस बार स्थानीय और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी है।

स्थानीय उम्मीदवारों पर फोकस

पार्टी का कहना है कि ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जो अपने क्षेत्र की समस्याओं को बेहतर तरीके से समझते हैं और जनता से सीधे जुड़े हुए हैं। इससे चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित

जारी सूची के अनुसार, मजबाट से प्रीति रेखा बरिया, बिश्वनाथ से तेहरू गौर, खुमताई से अमित नाग, चाबुआ से भुबेन मुरारी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा गोसाईगांव से फेड्रिक्सन हसदा, सोनारी से बलदेव तेली, डुलियाजन से पीटर मिंज, रोंगोनादी से पाबन साउताल, डिगबोई से भरत नायक को टिकट दिया गया है।

वहीं भेरगांव से प्रभात दास पनिका, तिंगखोंग से महाबीर बास्के, बर्चल्ला से अब्दुल माजान, रंगापारा से मैथ्यू टोपनो और मार्गेरिटा से जेमाल मिंज को मैदान में उतारा गया है। नाहरकटिया से संजय बाघ, माकुम से मुना कर्मकार, डूमडूमा से रत्नाकर टाटी, सरुपथार से साहिल मुंडा, टिटाबर से सोनिया और बोकाजन (एसटी) से प्रतापचिंग रंगफार को उम्मीदवार बनाया गया है।

संतुलन साधने की कोशिश

उम्मीदवारों के चयन में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है। पार्टी ने आदिवासी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समुदायों को ध्यान में रखकर टिकट वितरण किया है। असम में JMM पहले ही कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में सीट बंटवारे और उम्मीदवारों के चयन में गठबंधन की रणनीति भी नजर आ रही है।

Hot this week

Topics

झारखंड हाईकोर्ट में रिक्त पदों पर सुनवाई, 1 अप्रैल को अगली तारीख तय

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त सहित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img