रामनवमी को लेकर गिरिडीह में सख्त सुरक्षा तैयारी, DIG ने दिए कड़े निर्देश

Giridih : रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी को लेकर दक्षिणी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के DIG अंजनी कुमार झा आज यानी सोमवार को गिरिडीह पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में एसपी, एसडीपीओ, इंस्पेक्टर और थाना प्रभारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान रामनवमी जुलूस के रूट, भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान और पूर्व में विवादित स्थानों को लेकर विशेष रणनीति बनाई गई।

DIG ने स्पष्ट कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को लगातार फ्लैग मार्च करने, शांति समिति की बैठकें सक्रिय रखने और आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय बनाने का निर्देश दिया। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। जिन जगहों पर पहले तनाव की स्थिति बनी थी, वहां दंडाधिकारी के साथ विशेष निगरानी और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था रहेगी।

साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों और जुलूस मार्गों पर सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई हो सके। DIG ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर अग्रिम कार्रवाई करने को कहा। रामनवमी के दौरान पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस, दंगा नियंत्रण बल और क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा।

 

Hot this week

Topics

झारखंड हाईकोर्ट में रिक्त पदों पर सुनवाई, 1 अप्रैल को अगली तारीख तय

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में लोकायुक्त, सूचना आयुक्त सहित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img