ट्रेजरी घोटाले की होगी CID जांच, सीएम ने दी मंजूरी

Ranchi : राज्य में ट्रेजरी से वेतन के नाम पर अवैध निकासी के मामले की जांच अब CID करेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने सीआईडी जांच की मंजूरी दे दी है। निर्देश सीएमओ से CID तक पहुंचने के बाद जल्द ही विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाएगा। इसकी अधिसूचना जल्द ही जारी होने की संभावना है। इसके बाद CID पूरे मामले की जांच आपराधिक षड्यंत्र के एंगल से करेगी।

प्रशासनिक लापरवाही की भी जांच

इस मामले में सिर्फ आपराधिक पहलू ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक चूक की भी जांच होगी। इसके लिए किसी वरीय आईएएस अधिकारी के नेतृत्व में अलग जांच कराई जा सकती है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में मुख्य सचिव स्तर से आदेश जारी हो सकता है।

कई जिलों में सामने आया मामला

बोकारो और हजारीबाग समेत कई जिलों में ट्रेजरी से वेतन के नाम पर अवैध निकासी के मामले सामने आए हैं। जांच के लिए CID की टीम संबंधित जिलों में जाकर जांच करेगी।

सभी जिलों तक बढ़ सकता है दायरा

सूत्रों के अनुसार, यह मामला सिर्फ कुछ जिलों तक सीमित नहीं रह सकता। जांच के दौरान राज्य के सभी जिलों को शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त अधिकारियों के नाम पर फर्जी तरीके से वेतन निकासी का खेल कई जगहों पर हुआ है।

 

Hot this week

अप्रैल में ही तपने लगा झारखंड, कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अप्रैल महीने में ही तेज...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img