ठाणे में सड़क हादसा, वैन और सीमेंट मिक्सर की टक्कर में 11 लोगों की मौत

Thane Accident: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मुरबाद इलाके में आज यानी सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायता पुल पर वैन और Cement Mixer की जोरदार टक्कर में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे गोविली गांव के पास हुआ।

टक्कर इतनी भीषण, संभलने का नहीं मिला मौका

मिली जानकारी के अनुसार वैन विपरीत दिशा से आ रहे Cement Mixer से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों में महिलाएं, छात्र और कर्मचारी शामिल

हादसे में मरने वालों में तीन महिलाएं और आठ पुरुष शामिल हैं। इनमें दो College छात्र और तहसील कार्यालय के कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने चलाया राहत कार्य

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और Police को सूचना दी। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह

राज्य के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने कहा कि Van चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि वाहन में तय सीमा से ज्यादा यात्री सवार थे, जो दुर्घटना का बड़ा कारण बना।

जांच जारी

पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Hot this week

अप्रैल में ही तपने लगा झारखंड, कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अप्रैल महीने में ही तेज...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img