शपथ से पहले सम्राट चौधरी ने मंदिर में की पूजा-अर्चना, बिहार की खुशहाली की कामना

Patna : बिहार की राजनीति में आज यानी बुधवार को बड़ा बदलाव होने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के नेता सम्राट चौधरी आज सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के लोक भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर बिहार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद वे लोक भवन के लिए रवाना हो गए।

लोक भवन में भव्य समारोह

मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 10:50 बजे शपथ ग्रहण होगा। समारोह में उनके साथ दो उपमुख्यमंत्री और कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में कई बड़े राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

पटना में उत्सव जैसा माहौल

शपथ ग्रहण को लेकर राजधानी पटना को सजाया गया है। बीजेपी कार्यालय में मंच तैयार किया गया है और सड़कों पर पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं, जिससे शहर में जश्न जैसा माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी के नाम का समर्थन किया था। विधायक दल की बैठक में उन्होंने खुद उनके नाम का प्रस्ताव रखा और उन्हें आशीर्वाद दिया।

पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री

यह पहली बार है जब बिहार में बीजेपी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। इसे राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि वे एनडीए के सहयोग से बिहार के विकास और सुशासन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

बड़े नेताओं की मौजूदगी

समारोह में शामिल होने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच चुके हैं। इसके अलावा उनके पिता शकुनी चौधरी और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहेंगे। लोक भवन में नेताओं और समर्थकों का जुटना लगातार जारी है। कुछ ही देर में बिहार को नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा।

Also Read : JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

Hot this week

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

धनबाद में दिनदहाड़े फायरिंग, घर में घुसकर शुभम यादव की हत्या, इलाके में तनाव

Dhanbad : जिले के सोनारडीह थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े...

Topics

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने फर्जी बैंक...

अंतरात्मा की आवाज़ पर भारी पड़ी विपक्ष की एकजुटता

Women Reservation Bill: संसद में शुक्रवार को एकजुट विपक्ष...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img