JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मंगलवार को कक्षा 11वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इस साल रिजल्ट काफी बेहतर रहा और कुल 99.12 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
3.55 लाख से ज्यादा छात्र पास
रिजल्ट की घोषणा JAC कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बोर्ड अध्यक्ष नटवा हांसदा और परीक्षा नियंत्रक की मौजूदगी में की गई।
जानकारी के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 3,61,683 छात्रों ने नामांकन कराया था। इनमें से 3,58,533 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 3,55,399 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की।
25 फरवरी से हुई थी परीक्षा
कक्षा 11वीं की परीक्षा पूरे राज्य में 25 फरवरी से शुरू हुई थी। सभी जिलों और प्रमंडलों में इस बार बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है।
बोर्ड अध्यक्ष ने दी बधाई
JAC अध्यक्ष नटवा हांसदा ने अच्छे परिणाम के लिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षा व्यवस्था में सुधार का परिणाम है।

