सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें सीएम

Patna : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव करते हुए सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें सीएम के रूप में शपथ ले ली। उनके साथ जदयू कोटे से बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

शपथ से पहले मंदिर में की पूजा

शपथ ग्रहण से पहले सम्राट चौधरी पटना के पंचमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री पद संभालने से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

बीजेपी के नेतृत्व में पहली सरकार

सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार बनी है। इससे पहले नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था और अब वे राज्यसभा के सदस्य हैं। वे करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

नीतीश कुमार से सीखा शासन का अनुभव

सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्होंने राजनीति में करीब 30 साल काम किया है और नीतीश कुमार से बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के साथ काम करते हुए उन्हें सरकार चलाने का अनुभव मिला, जिसे वे आगे भी लागू करेंगे।

विकास का दिया भरोसा

नए सीएम ने कहा कि वे सभी के सहयोग से बिहार को विकास और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य को मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम किया जाएगा।

 

Hot this week

बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते दो लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

Bokaro : बोकारो जिले के सीसीएल के कथारा क्षेत्र...

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

Topics

कर्नाटक में बर्ड फ्लू की दस्तक

Bird Flu: कर्नाटक में बर्ड फ्लू यानी एवियन इन्फ्लुएंजा...

फर्जी बैंक गारंटी घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने फर्जी बैंक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img