ISIS मॉड्यूल केस, HC ने आरोपी उमर बहादुर की जमानत याचिका खारिज की

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट ने ISIS के झारखंड मॉड्यूल से जुड़े मामले में गिरफ्तार उमर बहादुर उर्फ राहुल सेन की जमानत याचिका खारिज कर दी है। न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय और न्यायाधीश प्रदीप श्रीवास्तव की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। जांच एजेंसी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी में आरोपी के पास से भड़काऊ और कट्टरपंथी सामग्री बरामद हुई थी। जांच में यह भी सामने आया कि वह सोशल मीडिया के जरिए ISIS से जुड़े साइबर समूह चलाता था और इनके माध्यम से प्रचार-प्रसार करता था।

आरोप है कि उमर बहादुर युवाओं को भड़काने और उन्हें हिंसक गतिविधियों के लिए प्रेरित करने का काम कर रहा था। वह कथित तौर पर आतंकवादी विचारधारा से जुड़े वीडियो और सामग्री भी साझा करता था। मिली जानकारी के अनुसार, उसे 14 सितंबर 2023 को मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट थाना क्षेत्र के खजुरी दावड़ा गांव से गिरफ्तार किया गया था। उसकी गिरफ्तारी मुख्य आरोपी फैजान अंसारी के खुलासे के बाद हुई थी।

इस मामले में मुख्य आरोपी फैजान अंसारी की जमानत याचिका भी पहले ही हाईकोर्ट खारिज कर चुका है। बताया जाता है कि फैजान अंसारी लोहरदगा का रहने वाला है और पढ़ाई के दौरान वह आतंकवादी संगठन से प्रभावित हुआ था। जांच में यह भी सामने आया कि वह लंबे समय से संगठन के संपर्क में था और डार्क नेट के जरिए अन्य सदस्यों से जुड़ा हुआ था। फिलहाल दोनों आरोपियों को जमानत नहीं मिली है और मामले की आगे की सुनवाई जारी है।

Hot this week

झारखंड सीमा से सटे जशपुर में विमान हादसा, जंगल में गिरा एयरक्राफ्ट

Ranchi/Jashpur : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे जशपुर जिले में...

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 अप्रैल से बदला स्कूलों का समय

Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते...

उधमपुर में बस खाई में गिरी, 15 लोगों की मौत, कई घायल

Udhampur (Jammu and Kashmir) : जिले में सोमवार सुबह...

Topics

झारखंड सीमा से सटे जशपुर में विमान हादसा, जंगल में गिरा एयरक्राफ्ट

Ranchi/Jashpur : झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा से सटे जशपुर जिले में...

झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 21 अप्रैल से बदला स्कूलों का समय

Ranchi : झारखंड में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते...

बहरागोड़ा में स्वर्णरेखा नदी किनारे मिला संदिग्ध जिंदा बम, इलाके में दहशत

Ghatshila : जमशेदपुर के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा...

निशांत नहीं तो कौन बनेगा नीतीश के बाद JDU में नंबर दो

Bihar: बिहार की राजनीति में आज का दिन बेहद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img