हिंसा के बीच रिकॉर्ड वोटिंग… ममता बनर्जी का बड़ा दावा, कहा— जीत तय

West Bengal Election: 89.93 फीसदी मतदान के बाद TMC ने भरी हुंकार। ममता बनर्जी ने सरकार बनाने को लेकर दिया बड़ा बयान। पश्चिम बंगाल में छुटपुट हिंसा और पथराव की खबरों के बीच रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। शाम 5 बजे तक राज्य में 89.93 फीसदी लोगों ने वोटिंग की। सीएम ममता बनर्जी ने दावा किया कि यह बंपर वोटिंग तृणमूल कांग्रेस की जीत का साफ संकेत है।

पहले चरण के बाद ममता का आत्मविश्वास

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा कि पहले चरण के मतदान के रुझान बता रहे हैं कि उनकी पार्टी जीत की स्थिति में पहुंच चुकी है।

‘मुझे कुर्सी नहीं चाहिए’— ममता बनर्जी

बंपर वोटिंग पर ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों के मूड को समझते हुए वह यह कह सकती हैं कि उनकी पार्टी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पद या कुर्सी में दिलचस्पी नहीं है। उनका मकसद सिर्फ दिल्ली में भाजपा सरकार को हटाना है।

दिल्ली फतह का प्लान

कोलकाता के बो बाजार इलाके में रैली के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद वह सभी विपक्षी दलों को साथ लेकर केंद्र की सत्ता पर जीत हासिल करने की कोशिश करेंगी। पहले चरण में 152 सीटों पर मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम 5 बजे तक 89.93 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई। दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर 29 अप्रैल को मतदान होगा।

कई जगह हिंसा और झड़प

पहला चरण पूरी तरह शांतिपूर्ण नहीं रहा। मुर्शिदाबाद, नवदा समेत कई इलाकों में बम हमले, पत्थरबाजी और राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली। कई जगह हालात संभालने के लिए सीआरपीएफ को हस्तक्षेप करना पड़ा। इन घटनाओं ने चुनाव की सुरक्षा और निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिकॉर्ड वोटिंग ने बढ़ाया सियासी तापमान

हिंसा के बावजूद बड़ी संख्या में लोग वोट डालने पहुंचे। इससे साफ है कि जनता में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह है। अब सभी की नजर चुनाव नतीजों पर टिकी है।

Hot this week

बंगाल-तमिलनाडु में टूटा रिकॉर्ड: आज़ादी के बाद सबसे ज्यादा वोटिंग, CEC ने किया सलाम

Legislative Assembly Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img