रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, चोरी के बाद वारदात

Ranchi : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार देर रात गार्ड की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने पहले मंदिर में चोरी की और उसके बाद गार्ड को मार दिया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी समेत कई सामान चुरा लिया। वारदात के दौरान मंदिर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा सो रहे थे। इसी बीच चोरों ने उनकी हत्या कर दी और फरार हो गए।

दान पेटी का ताला तोड़कर ले गए नकदी

रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि आरोपियों ने हत्या के बाद दान पेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखी नकदी लेकर भाग गए। इस वजह से पुलिस इस मामले को चोरी और हत्या दोनों एंगल से जांच रही है।

सुबह पूजा करने पहुंचे लोगों ने देखा शव

शुक्रवार सुबह जब स्थानीय लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे, तो उन्होंने गार्ड का शव पड़ा देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मुआवजे की मांग

घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मुआवजे की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर समिति की ओर से परिवार को 5 लाख रुपये देने की बात कही गई है, ताकि बच्चों और परिवार का भरण-पोषण हो सके।

 

Hot this week

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...

दनुआ घाटी में हादसों के बाद एसपी का निरीक्षण, बढ़ेगी सुरक्षा

Hazaribagh : हजारीबाग के दनुआ घाटी में पिछले 24...

Topics

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img