‘1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन ऐसा पहली बार…’, बंगाल चुनाव के बीच ममता बनर्जी का बड़ा बयान

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को 142 सीटों पर मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम तक करीब 78.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुछ जगहों से हिंसा और गड़बड़ी की खबरें भी सामने आईं, लेकिन कोई बड़ी घटना नहीं हुई। इसी बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई।

CRPF पर भड़कीं ममता बनर्जी

भवानीपुर में वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और केंद्रीय बलों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “TMC चुनाव जीत रही है। CRPF इस तरह लोगों को टॉर्चर नहीं कर सकती।” वोट डालने के बाद ममता ने विक्ट्री साइन भी दिखाया और दावा किया कि TMC इस चुनाव में जीत दर्ज करेगी।

महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों और सेंट्रल ऑब्जर्वर ने लोगों के साथ मारपीट की। उन्होंने कहा, “उन्होंने महिलाओं और बच्चों को भी नहीं छोड़ा। कल रात से अत्याचार शुरू हुआ। हमारे कई लोगों को हिरासत में लिया गया। यह कोर्ट की अवमानना है। मैंने कभी ऐसा लोकतंत्र नहीं देखा।” उन्होंने कहा कि राणाघाट, कल्याणी, आरमबाग, घोघाट और कैनिंग जैसे इलाकों में एजेंटों को बूथ से बाहर कर दिया गया।

‘1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन इस बार…’

ममता बनर्जी ने कहा, “मैं 1984 से चुनाव लड़ रही हूं, लेकिन इस बार जितना अत्याचार हो रहा है, वैसा पहले कभी नहीं देखा।” उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस तरह का चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष कहा जा सकता है। सीएम ने यह भी कहा कि केंद्रीय बलों का काम सीमा की रक्षा करना है, लेकिन वे एक राजनीतिक दल की मदद कर रहे हैं।

शुभेंदु अधिकारी का पलटवार

BJP नेता शुभेंदु अधिकारी ने ममता के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि केंद्रीय बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “CO ने आदेश दिया है कि जहां 4 से ज्यादा लोग खड़े होंगे, वहां सेंट्रल फोर्स कार्रवाई कर सकती है। जो लोग वोट दे चुके हैं, उन्हें घर जाना चाहिए।” TMC के हंगामे पर उन्होंने कहा, “बांग्लादेशी मुसलमान और घुसपैठिए हंगामा कर रहे थे, लेकिन अब सभी हिंदू जाग गए हैं।”

एक ही पोलिंग बूथ पर पहुंचे ममता और शुभेंदु

भवानीपुर सीट पर उस समय दिलचस्प राजनीतिक माहौल बन गया, जब ममता बनर्जी और BJP नेता शुभेंदु अधिकारी एक ही समय पर चक्रबेरिया स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई, लेकिन उनकी एक साथ मौजूदगी ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया। भवानीपुर इस चुनाव की सबसे चर्चित सीटों में से एक मानी जा रही है, जहां TMC और BJP के बीच सीधी टक्कर है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img