Hair Care Tips : अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए तो इसका असर सेहत के साथ-साथ बालों पर भी दिखता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बालों को घना और मजबूत बनाने के लिए सुबह की कुछ हेल्दी आदतों को रोजाना अपनाना जरूरी है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह उठते ही Tea or Coffee पीने से पहले एक गिलास पानी पीना चाहिए। इससे बालों की जड़ों में नमी बनी रहती है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। चाहें तो पानी में नींबू या खीरा मिलाकर भी पी सकते हैं।

नाश्ते में Protein से भरपूर चीजें जैसे दही, नट्स, अंडे और पीनट बटर शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। इससे बालों को पोषण मिलता है और वे मजबूत बनते हैं। इसके साथ ही, तनाव को कम करने के लिए सुबह वॉक, योग या मेडिटेशन करना भी जरूरी है, क्योंकि इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
बालों की देखभाल में सही तरीके से बांधना भी अहम है। विशेषज्ञों का कहना है कि बालों को ज्यादा कसकर बांधने से नुकसान हो सकता है। बेहतर है कि सिल्क या Satin Rubber Bands का इस्तेमाल करें या ढीली चोटी बनाएं।
बालों को धोते और सुखाते समय भी सावधानी जरूरी है। गुनगुने पानी और Sulfate-Free Shampoo का उपयोग करना बेहतर होता है। साथ ही, हेयर ड्रायर या स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कम तापमान पर करना चाहिए और पहले हेयर सीरम लगाना चाहिए।

विशेषज्ञ यह भी कहते हैं कि सुबह अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालने से तनाव कम होता है, जिसका सीधा असर बालों की सेहत पर पड़ता है।
इसके अलावा, धूप और प्रदूषण से बचाने के लिए बाहर निकलते समय बालों पर सीरम लगाना, टोपी पहनना या स्कार्फ का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है।
हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इन उपायों का असर तभी दिखेगा जब इन्हें नियमित रूप से अपनाया जाए।
डिस्क्लेमर : यह जानकारी सामान्य सलाह के तौर पर दी गई है। किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

