रांची में सनसनीखेज हत्याकांड, दत्तक बेटी ने प्रेमी संग मिलकर मां की हत्या की

Ranchi Murder Case : शहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दत्तक बेटी ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। नाबालिग होने के कारण लड़की को Probation Home भेजा गया है, जबकि उसका प्रेमी और एक अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

सिटी SP पारस राणा ने बताया कि 25 अप्रैल को नाहिद परवीन की मौत को बाथरूम में गिरने से हुई दुर्घटना बताया गया था। परिवार वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे और 26 अप्रैल को शव को दफना दिया गया। हालांकि, शव पर चोट के निशान होने के बावजूद इस पर उस समय ध्यान नहीं दिया गया।

मामले ने उस समय नया मोड़ लिया जब 27 अप्रैल को मृतका के रिश्तेदार मोहम्मद हलीम ने शक के आधार पर डोरंडा थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और 28 अप्रैल को प्रशासन की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाकर Post Mortem कराया गया। रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई।

जांच में पता चला कि नाहिद परवीन एक विधवा थीं और उन्हें पेंशन मिलती थी। उनकी कोई संतान नहीं थी, इसलिए उन्होंने एक बच्ची को गोद लेकर उसका पालन-पोषण किया था। वही नाबालिग बेटी अपने प्रेमी अरबाज खान से शादी करना चाहती थी और उस पर पैसे भी खर्च करती थी, जिसका नाहिद परवीन विरोध करती थीं।

इसी विवाद के चलते 24 अप्रैल 2026 को लड़की ने अपने प्रेमी अरबाज खान और उसके साथी समीर खान के साथ मिलकर नाहिद परवीन की तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घटना को हादसा दिखाने के लिए Bathroom में गिरने की कहानी बनाई गई और घर की सफाई कर सबूत मिटाने की कोशिश की गई।

पुलिस ने खून से सनी बेडशीट और हत्या में इस्तेमाल तकिया बरामद कर लिया है। गिरफ्तार (Arrest) आरोपी अरबाज खान और समीर खान बिहार के गया जिले के कोठी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img