News Wrap : लद्दाख के लेह क्षेत्र में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। अचानक आए झटकों से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकलकर खुले स्थानों की ओर चले गए।
मिली जानकारी के अनुसार भूकंप सुबह करीब 3 बजकर 54 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 150 किलोमीटर गहराई में था।
राहत की बात यह है कि इस भूकंप से अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
Also Read : दिल्ली नगर निगम में BJP की बड़ी जीत, प्रवेश वाही बने मेयर, मोनिका पंत डिप्टी मेयर चुनी गईं

