प्रिंस खान के वायरल वीडियो से मचा राजनीतिक बवाल, बाबूलाल मरांडी ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

Ranchi : धनबाद के भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड की राजनीति गरमा गई है। वीडियो में प्रिंस खान ने धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और खुली धमकी भी दी है। इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए कहा कि यह मामला सिर्फ एक अपराधी के बयान तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो में गरीबों की जमीन कब्जाने, माइनिंग माफिया और प्रशासनिक अधिकारियों के गठजोड़ तथा सत्ता के दुरुपयोग जैसी गंभीर बातें कही गई हैं। मरांडी ने कहा कि यदि इन आरोपों में थोड़ी भी सच्चाई है तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक स्थिति है।

संबंधित अधिकारी को हटाने की मांग

नेता प्रतिपक्ष ने मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। साथ ही माइनिंग माफिया, जमीन कब्जा और प्रशासनिक संरक्षण से जुड़े आरोपों की न्यायिक निगरानी में जांच कराने की भी मांग की गई है। उन्होंने कहा कि जनता यह देख रही है कि सरकार कानून के शासन के साथ खड़ी है या माफिया तंत्र के दबाव में काम कर रही है।

वीडियो में SSP को दी गई धमकी

वायरल वीडियो में प्रिंस खान ने एसएसपी प्रभात कुमार पर व्यापारियों से रंगदारी लेने का आरोप लगाया। उसने कहा कि “आप वर्दी पहनकर रंगदारी लेते हैं और हम बिना वर्दी के।” वीडियो में उसने यह भी दावा किया कि धनबाद में हथियार और गोलियां पहुंचाई जा चुकी हैं। साथ ही कुछ व्यापारियों को निशाना बनाने की धमकी भी दी गई। प्रिंस खान ने यह भी कहा कि उसे आतंकवादी और पाकिस्तान से जुड़ा बताकर लोगों को डराया जा रहा है। उसने चुनौती देते हुए कहा कि यदि उसके खिलाफ ऐसे आरोप हैं तो सबूत पेश किए जाएं।

 

Hot this week

पलामू में जर्जर दीवार गिरने से मजदूर और युवक की मौत

Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़...

Topics

पलामू में जर्जर दीवार गिरने से मजदूर और युवक की मौत

Palamu : पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img