JAC Result 2026 : झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने मैट्रिक परीक्षा 2026 के Result को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों को गलत बताया है। शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बोर्ड ने साफ किया कि अभी परिणाम घोषित नहीं किए गए हैं।
Board के अनुसार, फिलहाल कॉपियों की जांच और परिणाम तैयार करने का काम जारी है। इस बीच कुछ लोग सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें और Screenshot शेयर कर रहे हैं, जो पूरी तरह भ्रामक हैं। जैक ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी जानकारी पर भरोसा न करें।

परिषद ने कहा कि रिजल्ट की सही तारीख और समय की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट और समाचार पत्रों के माध्यम से ही दी जाएगी। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या बाहरी स्रोत पर दिखाए गए रिजल्ट के लिए बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ Digilocker पर भी अपना परिणाम देख सकेंगे। जैक ने सभी छात्रों से केवल विश्वसनीय स्रोतों पर ही ध्यान देने की अपील की है।

