भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट: बातचीत जारी रखने पर बनी सहमति

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर बातचीत लगातार आगे बढ़ रही है। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच तीन दिन तक चली अहम बैठक 23 अप्रैल को खत्म हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों ने बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। इससे पहले दोनों देशों ने एक संयुक्त बयान भी जारी किया था, जिसमें इस ट्रेड डील का शुरुआती खाका पेश किया गया था। इसका मकसद दोनों देशों के लिए फायदेमंद और संतुलित व्यापार समझौता तैयार करना है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल वॉशिंगटन में कर रहा है बातचीत

ट्रेड डील को लेकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल इस समय अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में मौजूद है। यहां दोनों देशों के अधिकारियों के बीच आमने-सामने बैठकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। सरकार का कहना है कि बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई और दोनों देश आगे भी लगातार संपर्क में रहेंगे।

कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि इस बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों को शामिल किया गया। इनमें बाजार तक पहुंच कैसे बढ़ाई जाए, तकनीकी नियम, सीमा शुल्क प्रक्रिया को आसान बनाना, व्यापार को सरल बनाना, निवेश बढ़ाना, डिजिटल कॉमर्स और आर्थिक सुरक्षा जैसे अहम विषय शामिल रहे।

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ शुल्क घटाया

सरकार के मुताबिक, अमेरिका ने भारत से आने वाले सामानों पर टैरिफ शुल्क घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। इसे भारत के लिए एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इस फैसले से दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्तों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

दर्पण जैन की अगुवाई में गई 12 सदस्यीय टीम

कॉमर्स डिपार्टमेंट में अतिरिक्त सचिव दर्पण जैन के नेतृत्व में 12 सदस्यीय भारतीय टीम अमेरिका गई है। वहीं अमेरिकी पक्ष की अगुवाई ब्रेंडल लिंच कर रहे हैं। दोनों देशों के बीच यह बातचीत बुधवार को समाप्त हुई। अमेरिकी पक्ष की ओर से कहा गया कि भारत ने अपने कृषि क्षेत्र के लिए लंबे समय से मजबूत सुरक्षा उपाय बनाए हुए हैं, जिससे बातचीत थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो जाती है।

Hot this week

जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्याकांड का खुलासा, 12 घंटे के भीतर तीनों आरोपी गिरफ्तार

Ranchi Murder case: जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img