देवघर में खुलेगा बिहार-झारखंड का पहला वीजा सेंटर, MP निशिकांत दुबे ने किया बड़ा ऐलान

Deoghar : देवघर में जल्द ही बिहार और झारखंड का पहला वीजा फेसिलिटी सेंटर शुरू होने जा रहा है। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने गुरुवार को देवघर में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अक्टूबर-नवंबर 2026 तक यह केंद्र शुरू हो जाएगा। सांसद ने बताया कि अभी तक लोगों को वीजा बनवाने के लिए दिल्ली या कोलकाता जाना पड़ता था, लेकिन अब देवघर में ही यह सुविधा उपलब्ध होगी। शुरुआत में छोटे देशों के लिए वीजा सेवा शुरू की जाएगी। इससे सिंगापुर, दुबई, थाईलैंड, मलेशिया और बैंकॉक जैसे देशों में पर्यटन, पढ़ाई या अन्य कामों से जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भी ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में देवघर पूर्वी भारत का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा। सांसद ने देवघर एयरपोर्ट के विस्तार की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए 450 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद देवघर से गुवाहाटी, हैदराबाद और सूरत के लिए नई फ्लाइट सेवा शुरू की जाएगी। इसके अलावा मुंबई और कोलकाता के लिए रोजाना विमान सेवा शुरू करने की भी योजना है। फिलहाल देवघर से दिल्ली और बेंगलुरु के लिए प्रतिदिन उड़ानें संचालित हो रही हैं, जबकि मुंबई के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट चलती है।

रेल परियोजनाओं को लेकर भी सांसद ने कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही गोड्डा से गुजरात और कोटा के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होगी। वहीं दिसंबर 2027 तक गोड्डा-महगामा रेल लाइन का काम पूरा होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि जून 2028 तक देवघर-पीरपैंती रेल लाइन का निर्माण भी पूरा हो जाएगा। इसके बाद इस रूट पर सीधी ट्रेनें चल सकेंगी। साथ ही गोड्डा-पाकुड़ रेल लाइन भी पीपीपी मॉडल पर विकसित की जाएगी। सांसद ने यह भी कहा कि भागलपुर से कोलकाता के बीच जल्द ही एक वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएगी। यह ट्रेन साहिबगंज और पाकुड़ होते हुए चलेगी, जिससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

Hot this week

5000 साल पुराने बड़कागांव मेगालिथ को मिलेगा नया रूप, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के बड़कागांव स्थित प्राचीन मेगालिथ स्थल...

झारखंड विधानसभा को पेपरलेस बनाने की तैयारी तेज, NeVA को लेकर हुई वर्कशॉप

Ranchi : झारखंड विधानसभा को डिजिटल और पेपरलेस बनाने...

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

Topics

वंदे मातरम् को लेकर नए नियम लागू, जानिए किन हालात में हो सकती है जेल

Vande Mataram: केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’...

हजारीबाग में ज्वेलरी दुकानदार बना निशाना, CCTV खंगाल रही पुलिस

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड स्थित महाराजगंज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img