AAP पर कांग्रेस का बड़ा दावा: ‘7 सांसद ही नहीं, 50 विधायक भी छोड़ सकते हैं पार्टी’

New Delhi: आम आदमी पार्टी को लगे सियासी झटके के बीच कांग्रेस ने बड़ा दावा किया है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा है कि सिर्फ 7 सांसद ही नहीं, बल्कि AAP के 50 विधायक भी पार्टी छोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब राजनीति में विचारधारा से ज्यादा पैसा हावी हो जाता है, तो ऐसे हालात बनते हैं। वडिंग ने AAP को सचेत रहने की सलाह देते हुए कहा कि पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ रहा है।

‘जब पैसा देखकर राज्यसभा सदस्य बनाओगे, तो यही होगा’

वडिंग ने कहा, “मैं तो कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी सावधान रहे। ऐसा न हो कि आपके 50 विधायक एक ही दिन में बदल जाएं। अभी तो सिर्फ सांसद गए हैं।” उन्होंने आगे कहा कि जब बिना किसी साफ मापदंड के लोगों को राज्यसभा भेजा जाएगा, तो ऐसी स्थिति बनना तय है। उनके मुताबिक, अगर पार्टी विचारधारा की जगह पैसे और निजी फायदे को प्राथमिकता देगी, तो टूट होना स्वाभाविक है।

‘इन सांसदों की पंजाब में कोई खास पहचान नहीं’

कांग्रेस नेता ने कहा कि जिन लोगों को राज्यसभा भेजा गया, उनका पंजाब से कोई खास जुड़ाव नहीं था। उन्होंने कहा कि जब इन नेताओं को सांसद बनाया गया था, तब पंजाब में बहुत से लोग उनके नाम तक नहीं जानते थे। उन्होंने Raghav Chadha, Sandeep Pathak और अन्य नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि इनका पंजाब से सीधा संबंध नहीं है, फिर भी इन्हें राज्यसभा भेजा गया।

‘हमें कोई फर्क नहीं पड़ता’

वडिंग ने कहा कि कांग्रेस को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ऐसे नेता AAP में रहें या बीजेपी में चले जाएं। उन्होंने कहा, “ऐसा माल झाड़ू के पास रहे या बीजेपी के साथ चला जाए, हमें फर्क नहीं पड़ता।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने हमेशा विचारधारा वाले और जमीन से जुड़े लोगों को आगे बढ़ाया है। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने हरियाणा के एक गरीब दलित यूनियन लीडर और हिमाचल कांग्रेस के जिला प्रधान को राज्यसभा सदस्य बनाया।

ऑपरेशन लोटस के आरोप पर भी दिया जवाब

AAP के ‘ऑपरेशन लोटस’ वाले आरोप पर वडिंग ने पलटवार करते हुए कहा कि ये लोग पहले से ही AAP के अपने लोग थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़े घर, सुरक्षा और सुविधाएं दी थीं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “आपने कौन सा उन्हें मुफ्त में सांसद बनाया था, ये बात पूरी दुनिया जानती है।”

Hot this week

पद छिना, सुरक्षा हटी… कैसे AAP के खिलाफ खड़े हुए राघव चड्ढा

New Delhi: आम आदमी पार्टी में गुरुवार को बड़ा...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img