New Delhi : दिल्ली की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। Raghav Chadha ने आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होने का ऐलान कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि पार्टी अब अपने मूल सिद्धांतों से भटक चुकी है, इसलिए उनके लिए इसमें बने रहना संभव नहीं रहा।
राघव चड्ढा ने कहा कि जिस सोच और ईमानदार राजनीति के वादे के साथ पार्टी की शुरुआत हुई थी, अब वह पहले जैसी नहीं रही। उनके अनुसार, पार्टी के अंदर लोकतांत्रिक माहौल कमजोर हो गया है और खुलकर अपनी बात रखने की जगह नहीं बची है। उन्होंने खुद को “गलत पार्टी में सही आदमी” बताते हुए कहा कि वे लंबे समय से असहज महसूस कर रहे थे।
VIDEO | Delhi: During a press conference, Rajya Sabha MP Raghav Chadha (@raghav_chadha) says, “The Aam Aadmi Party, which I nurtured with my blood and sweat and to which I gave 15 years of my youth, has now completely deviated from its principles, values, and core morals. The… pic.twitter.com/l8J9e9gspF
— Press Trust of India (@PTI_News) April 24, 2026
उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके इस फैसले में वे अकेले नहीं हैं। उनके मुताबिक, पार्टी के कई राज्यसभा सांसद भी उनके साथ हैं। जिन नामों का उन्होंने जिक्र किया, उनमें हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक और अशोक मित्तल शामिल बताए जा रहे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इन नेताओं के इस्तीफे की चर्चा भी सामने आई है।
राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी का एक प्रमुख और युवा चेहरा माना जाता रहा है। ऐसे में उनका पार्टी छोड़ना Arvind Kejriwal के नेतृत्व के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। हाल ही में उन्हें राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटाया गया था, जिसके बाद से पार्टी के अंदर मतभेद की खबरें सामने आ रही थीं।
अब आगे की राजनीति को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि राघव चड्ढा जल्द ही अपने अगले कदम का ऐलान कर सकते हैं। कुछ खबरों में उनके भाजपा में शामिल होने की भी चर्चा है, हालांकि इस पर उन्होंने अभी कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया है।
