देवघर में फुटपाथ दुकानदारों के लिए नई सुविधा, मिलेगा प्रोविजनल बिजली कनेक्शन

Deoghar Electricity scheme : देवघर में फुटपाथ दुकानदारों और गुमटी संचालकों को बिजली विभाग ने बड़ी राहत देने की पहल शुरू की है। इस नई व्यवस्था के तहत अब ऐसे दुकानदारों को अस्थायी कनेक्शन के लिए बार-बार रसीद कटवाने या Temporary Connection लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे बिजली चोरी की संभावना भी कम होगी और बिचौलियों द्वारा अवैध वसूली पर भी रोक लगेगी।

Electricity department की इस योजना के लागू होने के बाद दुकानदारों को सीधे मीटर के साथ प्रोविजनल कनेक्शन दिया जाएगा। इससे विभाग के राजस्व में भी वृद्धि होने की उम्मीद है।

कैसे मिलेगा कनेक्शन

यह सुविधा उन फुटपाथ दुकानदारों और गुमटी संचालकों के लिए होगी, जो लंबे समय से बिना किसी विवाद के एक ही स्थान पर अपना व्यवसाय कर रहे हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को बार-बार अस्थायी कनेक्शन लेने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को डबल सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी। इसके बाद उन्हें मीटर आधारित प्रोविजनल बिजली कनेक्शन दिया जाएगा। हालांकि इस कनेक्शन पर किसी तरह का मालिकाना हक नहीं होगा, इसका उपयोग केवल बिजली उपभोग और बिल भुगतान के लिए होगा।

बिल भुगतान की समय सीमा

उपभोक्ताओं को हर महीने बनने वाले बिजली बिल का भुगतान 15 दिनों के भीतर करना अनिवार्य होगा। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से सीधे बिजली विभाग के खाते में किया जाएगा। समय पर भुगतान नहीं करने पर Connection काट दिया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए भूमि से जुड़े दस्तावेज जरूरी नहीं होंगे। इसके लिए आधार कार्ड, स्थायी पते का प्रमाण, शपथ पत्र (जिसमें स्थल विवादित न होने का उल्लेख हो), फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी देना होगा। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन या विभागीय कार्यालय के माध्यम से पूरी की जा सकती है।

बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता नीरज आनंद ने बताया कि इस पहल से फुटपाथ दुकानदारों को राहत मिलेगी, बिजली चोरी पर रोक लगेगी और विभाग के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img