गुमला में जनगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशिक्षण जारी

Gumla Census 2027 : DC दिलेश्वर महत्तो ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर भारत की जनगणना 2027 की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह Digital माध्यम से कराई जाएगी, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और सटीक होगी।

DC के अनुसार, जनगणना का पहला चरण यानी मकान सूचीकरण और मकानों की गणना 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक चलेगा। इससे पहले 1 मई से 15 मई 2026 तक नागरिकों के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इस दौरान लोग अपने मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए Portal पर जाकर अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्व-गणना के बाद मिलने वाली SE ID को सुरक्षित रखना जरूरी होगा, जिसका सत्यापन बाद में प्रगणकों द्वारा किया जाएगा।

DC ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह देश के विकास की आधारशिला है। इससे मिलने वाले आंकड़े सरकारी योजनाओं के निर्माण और उनके बेहतर क्रियान्वयन में मदद करते हैं।

जिले की तैयारियों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि गुमला में 13 चार्ज बनाए गए हैं और 37 Field Trainers को प्रशिक्षित किया गया है। जिले में 2071 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए हैं। साथ ही 27 अप्रैल से 9 मई 2026 तक 2289 प्रगणकों और 408 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

जनगणना कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिला स्तर और चार्ज स्तर पर Control Cell भी बनाए गए हैं, ताकि किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।

उपायुक्त ने जिले के लोगों से अपील की कि वे स्व-गणना में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और प्रगणकों को पूरा सहयोग दें। उन्होंने कहा कि सही और समय पर दी गई जानकारी ही आने वाले समय में विकास की दिशा तय करेगी। साथ ही उन्होंने Media से भी इस अभियान को लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करने की अपील की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img