झारखंड में बढ़ी गर्मी की मार, कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के करीब, IMD का हीटवेव अलर्ट

Ranchi : झारखंड इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। दिन के साथ-साथ रात में भी उमस बढ़ने से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, 24 अप्रैल को झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और तेज धूप का असर बना रहेगा।

बुधवार को कई जिलों में तापमान काफी ऊंचे स्तर पर दर्ज किया गया। पलामू में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से ज्यादा है। वहीं राजधानी रांची में तापमान करीब 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन उमस के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी हुई। गुमला में न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां रात अपेक्षाकृत ठंडी रही। कुछ जिलों में मौसम में हल्का बदलाव भी देखने को मिला। रांची, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में हल्की बारिश और बादलों की वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट आई, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। खासकर सिमडेगा में मौसम सुहावना रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, पलामू, गढ़वा, चतरा और पूर्वी सिंहभूम जैसे जिलों में भीषण गर्मी बनी रहेगी। इन इलाकों में तापमान 40 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना भी जताई गई है। 24 अप्रैल के बाद सप्ताह के मध्य में कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने का खतरा भी है। खासकर देवघर, दुमका और पाकुड़ में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

 

Hot this week

Topics

रांची के जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की हत्या, चोरी के बाद वारदात

Ranchi : राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img