‘152 में 110 सीटें जीत रहे हैं’ : बंगाल वोटिंग पर अमित शाह का बड़ा दावा

West Bengal Election: केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बाद बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में BJP प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है और अंग, बंग व कलिंग—तीनों क्षेत्रों में पार्टी को भारी समर्थन मिल रहा है। अमित शाह ने कहा कि पहले चरण की 152 सीटों में से बीजेपी 110 से ज्यादा सीटें जीत रही है। उनके मुताबिक, मतदान प्रतिशत यह साफ दिखाता है कि लोगों का लोकतंत्र पर भरोसा बढ़ा है और जनता बदलाव चाहती है।

‘बंगाल में भय से भरोसे की यात्रा शुरू हो चुकी है’

शाह ने पहले चरण के सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया और दूसरे चरण के वोटरों से भी बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने चुनाव आयोग, बंगाल पुलिस, सुरक्षा बलों और मतदान कर्मियों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने बिना डर के रिकॉर्ड मतदान किया है और यह बदलाव के पक्ष में जनादेश है। अमित शाह के मुताबिक, बंगाल में अब ‘भय से भरोसे’ की यात्रा शुरू हो चुकी है और परिवर्तन तय है।

‘जनता ने पहले ही चरण में भविष्य तय कर दिया’

अमित शाह ने कहा कि उनके पास मौजूद फीडबैक के अनुसार, जनता ने पहले ही चरण में अपना भविष्य तय कर दिया है। उन्होंने दावा किया कि रिकॉर्ड मतदान बदलाव के पक्ष में गया है और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि अब बंगाल में “आतंक का राज” खत्म होगा और BJP सरकार बनने पर महिला सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होगी।

‘बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाली ही होगा’

सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि TMC लोगों को यह कहकर डराने की कोशिश कर रही है कि BJP की जीत से बाहरी लोगों का राज आएगा। शाह ने कहा, “मैं साफ करना चाहता हूं कि बंगाल का अगला मुख्यमंत्री बंगाली ही होगा। वह बंगाल की धरती पर जन्मा होगा, बंगाली बोलता होगा और बंगाली स्कूल में पढ़ा होगा। बस फर्क इतना होगा कि वह TMC से नहीं होगा।” उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री BJP का ही एक कार्यकर्ता होगा।

महिला सुरक्षा पर ममता सरकार को घेरा

अमित शाह ने महिला सुरक्षा को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए कहा कि BJP सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कोई मुख्यमंत्री यह कैसे कह सकता है कि महिलाएं शाम 7 बजे के बाद घर से बाहर न निकलें। शाह ने कहा कि ऐसी सोच रखने वालों को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने दोहराया कि BJP सरकार बनने पर महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Hot this week

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...

दनुआ घाटी में हादसों के बाद एसपी का निरीक्षण, बढ़ेगी सुरक्षा

Hazaribagh : हजारीबाग के दनुआ घाटी में पिछले 24...

Topics

ज़ुलु पार्क के पास फर्नीचर दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में आग लगने की घटनाएं...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img