बिहार में सत्ता बदलने की तैयारी, कल शाम 4 बजे तय होगा नया मुख्यमंत्री

Bihar News: बिहार की राजनीति में मंगलवार का दिन बेहद अहम रहने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की अटकलों के बीच नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी को लेकर एनडीए ने राजधानी पटना में विधायक दल की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल होंगे। 14 अप्रैल को शाम 4 बजे विधानसभा भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी विधायक एक साथ बैठेंगे। इस बैठक में तय होगा कि एनडीए का नेता कौन होगा और बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। जिस नेता को सबसे ज्यादा समर्थन मिलेगा, उसी के नाम पर सहमति बनेगी।

15 अप्रैल को होगा शपथ ग्रहण समारोह

सूत्रों के मुताबिक 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे पटना के लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। लोकभवन में कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं और अंतिम रूप दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि समारोह को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्थाएं लगभग पूरी कर ली गई हैं। सूत्रों के अनुसार अधिकारियों ने डिप्टी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भी तैयारियों की जानकारी दी है। इससे माना जा रहा है कि वे इस पूरी प्रक्रिया में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

अभी तक क्यों तय नहीं हुआ मुख्यमंत्री का नाम

एनडीए गठबंधन में कई राजनीतिक दल शामिल हैं और सभी की अपनी-अपनी पसंद है। यही वजह है कि पहले विधायक दल की बैठक बुलाई गई है, जहां सभी विधायक मिलकर एक नाम पर सहमति बनाएंगे। बैठक में सहमति बनने के बाद ही मुख्यमंत्री के नाम का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा।

कल खत्म होगा सस्पेंस

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बना सस्पेंस मंगलवार शाम को खत्म हो जाएगा। विधायक दल की बैठक के बाद ही यह साफ हो जाएगा कि बिहार की सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा और नई सरकार का स्वरूप कैसा होगा।

Hot this week

Topics

धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर सड़क धंसी, यातायात प्रभावित

Bokaro Road Collapse : धनबाद-बोकारो मुख्य मार्ग पर केंदुआडीह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img