रांची में मौसम ने बदली करवट, तेज हवा में रूफटॉप का बड़ा शेड गिरा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Jharkhand Weather: राजधानी रांची में सोमवार दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। देखते ही देखते आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश (Rain) शुरू हो गई।

मौसम के इस अचानक बदलाव से शहर के कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग जहां थे वहीं से जल्दी-जल्दी सुरक्षित जगहों की ओर भागते नजर आए।

तेज हवा में उखड़ा रूफटॉप का बड़ा शेड

इसी दौरान Kaduru Main Road पर स्थित सोरोस बार के ओपन Rooftop में लगा बड़ा लोहे का शेड तेज हवा का दबाव झेल नहीं पाया।

हवा इतनी तेज थी कि पूरा शेड अपनी जगह से उखड़ गया और नीचे आ गिरा। बताया जा रहा है कि शेड सीधे स्काईलाइन बिल्डिंग के सामने सड़क किनारे जा गिरा।

नीचे खड़ी गाड़ियों पर गिरा शेड

जिस जगह शेड गिरा, वहां सड़क किनारे कई कार और दोपहिया वाहन खड़े थे। शेड गिरते ही वहां खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा।

कुछ गाड़ियों के शीशे टूट गए तो कुछ के बॉडी में डेंट पड़ गए। अचानक हुई इस घटना से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ लग गई।

बाल-बाल बचे लोग, बड़ा हादसा टला

घटना के वक्त आसपास कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि शेड गिरने से पहले ही लोग थोड़ी दूरी पर हट गए थे।

स्थानीय लोगों के मुताबिक शेड गिरते समय तेज आवाज हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई। अगर उस समय कोई व्यक्ति ठीक नीचे खड़ा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और गाड़ियों को हुए नुकसान का जायजा लेने लगे। कई लोगों का कहना है कि इस तरह के Open Roof Structure को अगर मजबूत तरीके से नहीं लगाया जाए तो तेज हवा में कभी भी हादसा हो सकता है।

फिलहाल राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन कई गाड़ियों को नुकसान जरूर हुआ है।

Hot this week

झारखंड HC का फैसला, शराब कारोबारी नवीन केडिया को मिली सशर्त जमानत

Jharkhand High Court : झारखंड हाईकोर्ट में गुरुवार को...

Topics

रांची में बढ़ेगी CCTV निगरानी, शैडो एरिया भी आएंगे दायरे में

Ranchi CCTV Plan : राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img