Bihar Politics : CM Nitish Kumar के इस्तीफे के बाद बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है। सम्राट चौधरी ने BJP नेताओं के साथ लोकभवन पहुंचकर सरकार बनाने का दावा किया। इसके साथ ही उन्हें NDA विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार वे कल सुबह करीब 11 बजे बिहार के नए CM के रूप में शपथ लेंगे। फिलहाल वे राज्य के उपमुख्यमंत्री पद पर कार्यरत हैं।
सम्राट चौधरी का बयान
विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद Samrat Chaudhary ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह पद उनके लिए जिम्मेदारी है और वे पूरी निष्ठा के साथ बिहार की जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य को विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने की बात कही और बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया।
शाहनवाज हुसैन ने दी प्रतिक्रिया
BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है और इसमें सभी सहयोगी दलों का समर्थन मिला है।
उन्होंने कहा कि Samrat Chaudhary युवा नेता हैं और उनके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा और विकास की रफ्तार जारी रहेगी।

