Ramgarh Police Action: रामगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को होने से पहले ही रोक दिया। एसपी अजय कुमार के निर्देश पर Police Team ने पतरातु थाना क्षेत्र के हेसला इलाके से Rahul Dubey Gang के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोलियां बरामद हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी हेसला गांव के आसपास हथियारों के साथ घूम रहे हैं और किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। इसके बाद तुरंत एक विशेष Team बनाई गई और इलाके में छापेमारी व Checking अभियान शुरू किया गया।
जांच के दौरान पुलिस ने हेसला स्थित काली मंदिर मैदान के पास एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (नंबर JH02AB-5319) को रोका। बाइक पर सवार दो युवकों की तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध हथियार बरामद हुए। आरोपी कारण करमाली के पास से 7.65 एमएम का लोडेड देशी पिस्टल और तीन जिंदा गोलियां मिलीं। वहीं शिवम मिश्रा के बैग से 9 एमएम की लोडेड देशी कार्बाइन और दो जिंदा गोलियां बरामद की गईं।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे राहुल दुबे गैंग के लिए काम करते हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि 4 अप्रैल को पतरातु स्थित Osam Dairy Plant में हुई फायरिंग की घटना में उनका हाथ था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी किसी और बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना में थे, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

