9-सीटर विमान हादसा, सभी यात्री घायल

9-Seater Plane Crashes : ओडिशा में एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार इंडिया वन एयर का 9-सीटर विमान (VT-KSS) भुवनेश्वर से Rourkela की उड़ान पर था।

इस विमान में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें छह यात्री और एक पायलट शामिल थे। उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी परेशानी आने के बाद विमान राउरकेला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

राउरकेला से 15 किलोमीटर दूर हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह विमान Rourkela से करीब 15 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त (Damaged) हो गया है।

इसके साथ ही विमान के दोनों पंखों को भी नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि Pilot सहित सभी सातों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि सभी यात्री जीवित हैं।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और राहत टीमें मौके पर पहुंच गईं।

सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं।

फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संबंधित एजेंसियां तकनीकी खराबी और अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही हैं। प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आ पाएगी।

Hot this week

बंगाल में 62% वोटिंग, गर्मी-हिंसा के बीच भी जबरदस्त उत्साह

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चिलचिलाती गर्मी, बमबाजी,...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 95.27% छात्र पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वार्षिक...

Topics

बंगाल में 62% वोटिंग, गर्मी-हिंसा के बीच भी जबरदस्त उत्साह

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल में चिलचिलाती गर्मी, बमबाजी,...

JAC मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी, 95.27% छात्र पास

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज वार्षिक...

पटना में 10 साल की बच्ची का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Patna : पटना के बाईपास थाना क्षेत्र में एक...

IAS विनय चौबे की जमानत पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट में निलंबित IAS अधिकारी विनय...

देवघर में NIA और ATS की बड़ी कार्रवाई, दो संदिग्ध हिरासत में

Deoghar : झारखंड के देवघर जिले में राष्ट्रीय जांच...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img