लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने सुसाइड से पहले बनाया वीडियो, आरोपी कांस्टेबल सस्पेंड

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस कांस्टेबल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती ने जान देने से पहले एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पुलिस कांस्टेबल को जिम्मेदार ठहराया और गंभीर आरोप लगाए।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक युवती आगरा के ताजगंज थाना क्षेत्र में तैनात पुलिस कांस्टेबल जेबी गौतम के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। युवती ने सुसाइड से पहले बनाए वीडियो में आरोप लगाया कि कांस्टेबल ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए और उसे शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
युवती का आरोप था कि लगातार मानसिक दबाव और धोखे की वजह से वह यह कदम उठाने को मजबूर हुई।

आरोपी कांस्टेबल सस्पेंड और गिरफ्तार

मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। डीसीपी सिटी अली अब्बास के आदेश पर आरोपी कांस्टेबल जेबी गौतम को सस्पेंड कर दिया गया है।
इसके साथ ही पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

वीडियो में युवती ने लगाए गंभीर आरोप

सुसाइड से पहले बनाए गए वीडियो में युवती ने कांस्टेबल जेबी गौतम और उसके बड़े भाई पर भी आरोप लगाए। वीडियो में वह रोते हुए कहती नजर आई कि अगर शादी नहीं करनी थी तो उसे धोखे में क्यों रखा गया।

युवती ने कहा कि अगर उसकी मौत हो भी जाए तो आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उसने यह भी आरोप लगाया कि कांस्टेबल और उसका परिवार उसे मानसिक रूप से इतना परेशान कर रहे थे कि वह जीने से हार गई।

परिवार में पसरा मातम

इस घटना के सामने आने के बाद युवती के परिवार में शोक का माहौल है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Hot this week

रांची में अस्मिता लीग की शुरुआत, 400 बालिका खिलाड़ी ले रहीं हिस्सा

Ranchi Asmita League : रांची के मोराबादी स्थित मरांग...

Topics

जमशेदपुर में लोको पायलट की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

Jamshedpur murder case: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img