चैती छठ को लेकर सिमडेगा प्रशासन अलर्ट, डीसी ने घाट का किया निरीक्षण

Simdega : लोक आस्था के महापर्व चैती छठ को लेकर सिमडेगा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में डीसी कंचन सिंह ने केलाघाघ स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। चैती छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो चुकी है। 24 मार्च को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के छठ घाट पहुंचने की संभावना है। केलाघाघ सूर्य मंदिर छठ घाट जिले के प्रमुख स्थलों में शामिल है, जहां हर साल बड़ी संख्या में व्रती भगवान सूर्य की पूजा करते हैं।

निरीक्षण के दौरान डीसी ने घाट की साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, बैरिकेडिंग और भीड़ नियंत्रण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि व्रतियों को किसी तरह की परेशानी न हो और पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। प्रशासन की ओर से छठ पर्व को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

 

Hot this week

पाकुड़ में विश्व जल दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, जल संरक्षण का लिया संकल्प

Pakur : जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img