हजारीबाग में राम नवमी पर भव्य जुलूस, महाकाली झांकी ने जीता दिल

Grand procession on Ram Navami in Hazaribagh : हजारीबाग में राम नवमी का पर्व पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।

पूजा के पांचवें दिन Sunrise Group की ओर से एक भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए। सभी लोग नाचते-गाते और झूमते हुए नजर आए।

इस जुलूस की खास बात हरियाणा के हिसार से आए कलाकार रहे, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से लोगों का मन मोह लिया। कलाकारों ने अघोरी नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

खास तौर पर महाकाली के रूप में सजी महिला कलाकार ने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। आग के साथ किए गए करतब भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने।

हजारीबाग में Ram Navami का आयोजन ऐतिहासिक माना जाता है। पिछले कुछ वर्षों से सनराइज ग्रुप द्वारा पांचवें दिन जुलूस निकाला जा रहा है, जिसमें हर बार कुछ नया और खास देखने को मिलता है। इस बार हिसार की प्रसिद्ध महाकाली झांकी मुख्य आकर्षण रही।

जुलूस कालीबाड़ी से शुरू होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरते हुए आगे बढ़ा। रास्ते में कई जगहों पर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। झांकी देखने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। बड़ी संख्या में परिवारों के साथ लोग इस आयोजन का हिस्सा बने।

इस दौरान महिला राम भक्तों का उत्साह भी देखने लायक रहा। महिलाएं तलवार और लाठी लेकर राम नाम के जयकारे लगाते हुए नृत्य करती नजर आईं। वहीं पुरुषों ने भी अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया।

कलाकारों ने कहा कि हजारीबाग में उन्हें जो प्यार और अपनापन मिलता है, वह कहीं और नहीं मिलता। इसी वजह से वे दूसरी बार यहां आकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने हजारीबाग की राम नवमी की खूब सराहना की।

Hot this week

पलामू के बड़कागांव में 22 दिन बाद बहाल होगी बिजली, CM ने दिए तत्काल निर्देश

Palamu : पलामू जिले के रजवाडीह पंचायत स्थित बड़कागांव...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img