नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

Patna : बिहार की राजनीति में आज यानी मंगलवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। सीएम नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। कैबिनेट बैठक के बाद वे तय समय पर लोकभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही उन्होंने अपनी कैबिनेट को भंग करने की सिफारिश भी की।

एनडीए नेताओं के साथ पहुंचे लोकभवन

नीतीश कुमार एनडीए नेताओं के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे। इस दौरान सम्राट चौधरी, नितिन नबीन, शिवराज सिंह चौहान और विजय कुमार सिन्हा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने के बाद अब बिहार में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

सूत्रों के मुताबिक, अगले कुछ घंटों में यह तय हो जाएगा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा। इसके लिए पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नेता का चुनाव किया जाएगा। इसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक में नए सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।

Also Read : पलामू में अगरबत्ती से मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Also Read : रांची में धूमधाम से मनी डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, राज्यपाल और सीएम ने दी श्रद्धांजलि

Also Read : रांची टोल प्लाजा पर हंगामा, शादी में जा रहे लोगों ने कर्मियों से की मारपीट, लूट का आरोप

Also Read : गिरिडीह में तेज रफ्तार पिकअप वैन हादसे का शिकार, बिजली पोल और पेड़ से टकराई

 

Hot this week

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...

अमित शाह बोले – बंगाल में BJP जीती तो स्थानीय नेता ही बनेगा CM

Amit Shah : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Topics

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img