गिरिडीह में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, कई लोग घायल

Giridih : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के घोरनजो के पास जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर मारपीट और पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

झोपड़ी बनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर एक पक्ष बांस और तिरपाल से झोपड़ीनुमा संरचना बना रहा था। इसी बात पर दूसरे पक्ष ने आपत्ति जताई। पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही मारपीट और पत्थरबाजी में बदल गई।

पुलिस ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही जमुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस ने विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए मौके पर बनाई गई झोपड़ीनुमा संरचना को भी हटवा दिया है।

दोषियों पर होगी कार्रवाई

खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि जमीन विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई थी। पुलिस और सीओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : नीतीश कुमार ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

 

Hot this week

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...

अमित शाह बोले – बंगाल में BJP जीती तो स्थानीय नेता ही बनेगा CM

Amit Shah : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

राष्ट्रीय सुरक्षा बहुआयामी, लोगों की इच्छाशक्ति सबसे अहम : NSA अजित डोभाल

NRDU Gandhinagar : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने...

Topics

JAC 11वीं का रिजल्ट जारी, 99.12% छात्र सफल

JAC 11th result 2026 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img