MLA सत्येंद्रनाथ तिवारी के घर चोरी, नकद और गहने ले उड़े चोर

Garhwa : बीजेपी विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक गांव बेलहारा स्थित घर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोर घर से लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, यह चोरी बीती रात को हुई, जिसका पता बुधवार सुबह चला। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही पुलिस स्निफर डॉग की मदद से भी चोरों का सुराग लगाने की कोशिश कर रही है।

शादी के गहने और नकदी चोरी

विधायक की पत्नी मीरा तिवारी ने बताया कि कुछ महीने पहले बेटे की शादी में मिले गहने और नकदी घर में रखे थे। चोर नौ अंगूठियां, दो चेन, अन्य सोने-चांदी के गहने और करीब 2.70 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से घर बंद था और परिवार के लोग बीच-बीच में आकर देखते थे। आज सुबह चोरी की जानकारी मिली।

पुलिस ने जांच शुरू की

एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि विधायक के पैतृक घर में चोरी हुई है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल टेक्निकल टीम जांच में जुटी है।

 

Hot this week

अप्रैल में ही तपने लगा झारखंड, कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट

Ranchi : झारखंड में अप्रैल महीने में ही तेज...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img