पलामू में सड़क हादसा, ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत

Palamu : जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बाइक सवार प्रदीप कुमार और ऑटो में सवार संतोष कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों को बचाया नहीं जा सका।

चालक मौके से फरार

हादसे के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी पहचान कर गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शवों को कब्जे में लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है। साथ ही ऑटो और बाइक को जब्त कर लिया गया है।

मृतकों की शिनाख्त

मृतक संतोष कुमार मेदिनीनगर के हमीदगंज के निवासी थे, जबकि प्रदीप कुमार सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया गांव के रहने वाले थे। घटना की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Also Read : छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 16 मजदूरों की मौत

Hot this week

सारंडा में मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट में CRPF जवान जख्मी, अब तक 6 जवान जख्मी

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों...

Topics

सारंडा में मुठभेड़ जारी, IED ब्लास्ट में CRPF जवान जख्मी, अब तक 6 जवान जख्मी

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img