Chennai : तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने गुरुवार को प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने इस विधेयक की एक कॉपी जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और राज्यभर में आंदोलन की शुरुआत की। स्टालिन ने विरोध के प्रतीक के रूप में काला झंडा फहराया और लोगों से भी इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने विरोध के दौरान काले कपड़े पहनकर अपनी नाराजगी जाहिर की।
सोशल मीडिया पर दिया बयान
स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह विधेयक तमिलनाडु के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इससे राज्य के लोगों के अधिकारों पर असर पड़ेगा। उन्होंने इसे “काला कानून” बताते हुए कहा कि इसका विरोध पूरे राज्य में फैलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल तमिलनाडु तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे द्रविड़ क्षेत्र में फैलाया जाएगा। उन्होंने लोगों से एकजुट होकर इस विधेयक का विरोध करने की अपील की।
#Delimitation: Let the flames of resistance spread across Tamil Nadu!
Let the arrogance of the fascist BJP be brought down!🔥 Then, the fire of resistance against #HindiImposition that rose from Tamil Nadu scorched Delhi. It quietened only after Delhi was forced to yield.
— M.K.Stalin – தமிழ்நாட்டை தலைகுனிய விடமாட்டேன் (@mkstalin) April 16, 2026
मंत्रियों और समर्थकों ने भी दिखाया समर्थन
स्टालिन के आह्वान पर कई मंत्रियों और समर्थकों ने अपने घरों और क्षेत्रों में काले झंडे लगाए। तिरुचिरापल्ली में भी विरोध के तौर पर काले झंडे लगाए गए। इस विधेयक को लेकर विपक्ष भी लगातार विरोध कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि संसद का विशेष सत्र जल्दबाजी में बुलाया गया है और इस विधेयक पर व्यापक चर्चा की जरूरत है।

