गुमला में दिलेश्वर महतो बने नए डीसी, विकास और पारदर्शिता पर रहेगा जोर

Gumla : गुमला जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा (झारखंड कैडर 2015) के अधिकारी दिलेश्वर महतो ने शनिवार को डीसी के रूप में पदभार संभाल लिया। उन्होंने झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की अधिसूचना के तहत विधिवत जिम्मेदारी ग्रहण की। पदभार लेने के बाद दिलेश्वर महतो ने कहा कि जिले में चल रही विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और समय पर काम पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा और सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय के साथ काम होगा। दिलेश्वर महतो इससे पहले गुमला में डीडीसी के पद पर कार्य कर चुके हैं। इस दौरान वे विकास योजनाओं को जमीन तक पहुंचाने और ग्रामीण इलाकों में काम करने के लिए चर्चित रहे। उनका सरल स्वभाव और लोगों से सीधा जुड़ाव उनकी खास पहचान रही है।

बताया जाता है कि वे आम लोगों से सहज तरीके से मिलते हैं और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुनते हैं। उनके इस व्यवहार के कारण आम लोगों के बीच उनकी अच्छी छवि बनी हुई है। डीसी के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद जिले में उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिलेगी और समस्याओं का समाधान तेजी से होगा। प्रशासनिक, सामाजिक और राजनीतिक वर्ग के लोगों के साथ उनके बेहतर संबंध को देखते हुए जिले में समन्वय मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को समझकर योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनका लक्ष्य है। साथ ही, किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि कृषि और सिंचाई व्यवस्था में और सुधार हो सके।

Hot this week

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...

Topics

J&K सरकार का बड़ा फैसला, 58 और स्कूलों का नियंत्रण अपने हाथ में लिया

Jammu Kashmir News : जम्मू-कश्मीर सरकार ने प्रतिबंधित संगठन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img