New SP Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले को नया पुलिस अधीक्षक मिल गया है। 2018 बैच के IPS अधिकारी मुकेश लुनायत ने शनिवार को SP कार्यालय में पदभार संभाल लिया। उन्होंने अजय कुमार की जगह ली है, जिनका तबादला ACB में किया गया है।
पदभार ग्रहण करने के बाद मुकेश लुनायत ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि अपराध पर नियंत्रण, लंबित मामलों का जल्द निपटारा और Policingको बेहतर बनाना जरूरी है।
उन्होंने यह भी कहा कि Police और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल होना चाहिए, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़े। नए SP के आने के बाद पुलिस विभाग में भी सक्रियता बढ़ गई है।
मुकेश लुनायत ने अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिया कि वे सतर्क और जिम्मेदारी के साथ काम करें। साथ ही उन्होंने कहा कि आम लोगों का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

